Jaipur News : जयपुर में मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद होंगे? विधानसभा में उठा बड़ा मुद्दा

Jaipur News : राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हवामहल से विधायक बालमुकुंदाचार्य ने इस विषय को सदन में उठाते हुए लाउडस्पीकरों की आवाज तय मानकों के भीतर रखने की मांग की है।

Jaipur News : जयपुर में मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद होंगे? विधानसभा में उठा बड़ा मुद्दा
Masjid

Jaipur News : जयपुर में मस्जिदों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों की तेज आवाज को लेकर एक बार फिर सियासी और सामाजिक चर्चा तेज हो गई है। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हवामहल से विधायक बालमुकुंदाचार्य ने इस विषय को सदन में उठाते हुए लाउडस्पीकरों की आवाज तय मानकों के भीतर रखने की मांग की है। 

आम नागरिकों की दिनचर्या हो रही प्रभावित

विधायक ने सदन में कहा कि जयपुर की ऊंची इमारत या फिर मस्जिदों में बहुत तेज आवाज करने वाले लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। जिनकी आवाज आसपास के इलाकों तक गूंजती है। इससे आम नागरिकों के दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, बुजुर्गों की सेहत और बीमार लोग प्रभावित हो रहे हैं। 

मौलिक अधिकारों से जुड़ा मामला

आपको बता दें कि सदन में हवामहल से विधायक बालमुकुंदाचार्य ने इसको मौलिक अधिकारों से जोड़ा और बताया कि ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों का पालन सबके लिए समान रूप से होना चाहिए यह जन व्यवस्था के शांति से जुड़ा हुआ मुद्दा है। इसलिए लाउडस्पीकरों की आवाज तय मानकों के भीतर ही होनी चाहिए। 

विरोध करने पर विवाद की आशंका

कई बार स्थानीय रहवासियों के द्वारा आवाज को कम करने की बात कही जाती है तो इससे कुछ मामलों में विवाद होने की संभावना हो जाती है। उन्होंने सदन में यह भी कहा कि रमजान के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि अतिरिक्त लाउडस्पीकर लगाए जाते हैं और आवाज का स्तर बढ़ जाता है। सरकार से आग्रह किया कि मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों की संख्या नियंत्रित की जाए।