जल संचय पर सीएम का बड़ा ऐलान, जन भागीदारी से बनेगा जन आंदोलन

राजस्थान में जल संकट को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने आज जल संचय – जन भागीदारी – जन आंदोलन अभियान का औपचारिक शुभारंभ करते हुए जल संरक्षण को राज्यव्यापी जन आंदोलन बनाने की अपील की।

जल संचय पर सीएम का बड़ा ऐलान, जन भागीदारी से बनेगा जन आंदोलन

राजस्थान में जल संकट को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने आज जल संचय – जन भागीदारी – जन आंदोलन अभियान का औपचारिक शुभारंभ करते हुए जल संरक्षण को राज्यव्यापी जन आंदोलन बनाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने विकास और प्रकृति के संतुलन को जरूरी बताते हुए कहा कि “भविष्य तभी सुरक्षित होगा जब पानी बचेगा।

5 साल में 10 लाख नौकरियों का ऐलान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने न केवल जल संरक्षण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता जताई, बल्कि युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा राजस्थान सरकार अगले 5 वर्षों में 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी क्षेत्र की नौकरियां उपलब्ध कराएगी।

यह घोषणा राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है और इससे सरकार की रोजगार नीति को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

जल संरक्षण पर बोले सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना और संसाधनों का संतुलित उपयोग उससे भी अधिक जरूरी है। पानी बचाना अब केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि हर नागरिक का उत्तरदायित्व है। उन्होंने पंचायत स्तर से लेकर शहरी निकायों तक सभी को जल संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

अभियान का उद्देश्य है

  • वर्षा जल का अधिकतम संचयन
  • गांवों और शहरों में पारंपरिक जल स्त्रोतों का पुनरुद्धार
  • स्कूली शिक्षा में जल बचाने के पाठ को शामिल करना
  • जनसहभागिता के माध्यम से स्थायी जल प्रबंधन

राज्य सरकार इस अभियान को जन सहयोग और सामुदायिक भागीदारी के ज़रिये आगे बढ़ाएगी। हर जिले में स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों को अभियान से जोड़ा जाएगा।