33% से अधिक फसल नुकसान वाले क्षेत्र घोषित आपदा प्रभावित, किसानों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने उन क्षेत्रों को आपदा प्रभावित घोषित किया है, जहां 33 प्रतिशत से अधिक फसल नुकसान हुआ है। इस निर्णय से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

33% से अधिक फसल नुकसान वाले क्षेत्र घोषित आपदा प्रभावित, किसानों को बड़ी राहत

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने उन क्षेत्रों को आपदा प्रभावित घोषित किया है, जहां 33 प्रतिशत से अधिक फसल नुकसान हुआ है। इस निर्णय से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

राज्य सरकार ने 6 जिलों के 7.63 लाख किसानों को खरीफ फसल के नुकसान पर कृषि आदान-अनुदान (Input Subsidy) स्वीकृत किया है। यह राहत योजना अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कुल 43 तहसीलों के 3777 गांवों को राहत वितरण के दायरे में शामिल किया गया है। इसमें झालावाड़ के 1597, धौलपुर के 42, बूंदी के 534, भरतपुर के 349, डीग के 58, और टोंक के 1197 गांव शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में प्रभावित किसानों को कृषि सहायता राशि दी जाएगी।

राज्य सरकार अब फसल नुकसान की फाइनल रिपोर्ट का संकलन कर रही है, जिसके बाद अन्य जिलों के लिए भी स्वीकृतियां शीघ्र जारी की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार का संकल्प है कि हर संकटग्रस्त किसान को उचित सहायता मिले।

कृषि आदान-अनुदान से किसानों को नई ऊर्जा और स्थिरता मिलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में कृषि हितैषी नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन लगातार जारी है।