भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026, 1 लाख से अधिक सरकारी नौकरियों का ऐलान

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए भर्ती परीक्षा कैलेंडर–2026 जारी किया। इस कैलेंडर में वर्षभर आयोजित होने वाली 44 सरकारी भर्ती परीक्षाओं का पूरा विवरण शामिल है। राज्य सरकार का दावा है कि वर्ष 2026 में एक लाख से अधिक पदों पर सरकारी भर्तियां की जाएंगी, जिससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026, 1 लाख से अधिक सरकारी नौकरियों का ऐलान

 जयपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए भर्ती परीक्षा कैलेंडर–2026 जारी किया। इस कैलेंडर में वर्षभर आयोजित होने वाली 44 सरकारी भर्ती परीक्षाओं का पूरा विवरण शामिल है। राज्य सरकार का दावा है कि वर्ष 2026 में एक लाख से अधिक पदों पर सरकारी भर्तियां की जाएंगी, जिससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

जनवरी से दिसंबर तक तय समय पर होंगी परीक्षाएं

भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार जनवरी से लेकर दिसंबर 2026 तक विभिन्न विभागों में चरणबद्ध तरीके से परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इससे अभ्यर्थियों को पहले से तैयारी की स्पष्ट योजना बनाने में मदद मिलेगी और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। सरकार का कहना है कि इस कैलेंडर से बार-बार परीक्षा तिथियां बदलने की समस्या से भी निजात मिलेगी।

सफाई कर्मचारी भर्ती पर बड़ा ऐलान

राज्य सरकार ने वर्ष 2026 में सफाई कर्मचारियों की बड़ी भर्ती प्रस्तावित की है। इस भर्ती में 24 हजार 793 पद शामिल हैं, जिनकी परीक्षा अक्टूबर माह में संभावित है। यह भर्ती नगरीय निकायों और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर खोलेगी।

???? 2026 में किस महीने कौन-सी भर्ती प्रस्तावित

???? जनवरी

प्राध्यापक भर्ती 2025

प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-1 व लेवल-2) – सामान्य, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत

शिक्षा विभाग के विभिन्न पद

???? फरवरी

सहायक विद्युत निरीक्षक भर्ती 2025

कनिष्ठ रसायनज्ञ भर्ती 2025

आयुष मिशन के विभिन्न पद

???? मार्च

सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती 2024 (मुख्य परीक्षा)

???? अप्रैल

उप निरीक्षक पुलिस भर्ती 2025

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती

पशु चिकित्सक अधिकारी भर्ती 2025

सहायक कृषि अभियंता भर्ती 2025

???? मई

प्रयोगशाला सहायक (फार्मा व विज्ञान)

व्याख्याता, व्याख्याता कृषि एवं कोच भर्ती 2025

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त परीक्षा (RAS)

???? जून

महिला पर्यवेक्षक भर्ती

वनपाल भर्ती

कांस्टेबल भर्ती (4,000 पद)

???? जुलाई

ग्रेड द्वितीय कनिष्ठ सहायक भर्ती (10,000+ पद)

???? जुलाई–अगस्त

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2025

कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती

PHED विभाग के विभिन्न पद

वरिष्ठ व बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती

???? अगस्त

सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2025

???? सितंबर

शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती

निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर भर्ती

निरीक्षक कारखाना रसायन भर्ती

???? अक्टूबर

सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती

सफाई कर्मचारी भर्ती (24,793 पद)

ऊर्जा विभाग के विभिन्न पद

???? नवंबर

संरक्षण अधिकारी भर्ती 2025

कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती

???? दिसंबर

संविदा तकनीकी एसोसिएट भर्ती

ग्राम विकास अधिकारी (VDO)

चिकित्सा अधिकारी भर्ती

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल भर्ती

युवाओं के केंद्र में विकसित राजस्थान का लक्ष्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित राजस्थान के लक्ष्य के केंद्र में युवा हैं। सरकार युवाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के जरिए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। भर्ती कैलेंडर युवाओं के लिए मार्गदर्शक दस्तावेज के रूप में काम करेगा।