Rajasthan Nikay Chunav: यूनुस खान के साथ बूथ पर धक्का-मुक्की का आरोप, बोले- वोट देते वक्त तीसरी बार अटैक हुआ

Rajasthan Nikay Chunav 2026: राजस्थान के 162 नगरीय निकायों में पहले चरण की वोटिंग के दौरान डीडवाना में निर्दलीय विधायक यूनुस खान के साथ कथित धक्का-मुक्की का मामला सामने आया। दोपहर 1 बजे तक चार नगर निगमों में भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा 67.53% मतदान दर्ज हुआ।

Rajasthan Nikay Chunav: यूनुस खान के साथ बूथ पर धक्का-मुक्की का आरोप, बोले- वोट देते वक्त तीसरी बार अटैक हुआ

Rajasthan Nikay Chunav 2026: राजस्थान के 162 नगरीय निकायों में पहले चरण के तहत बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रदेश के चार नगर निगमों में भी आज वोटिंग हो रही है।

दोपहर 1 बजे तक चारों नगर निगमों में सबसे ज्यादा मतदान भीलवाड़ा में 67.53 फीसदी दर्ज किया गया।

यूनुस खान के साथ बूथ पर धक्का-मुक्की का आरोप

डीडवाना-कुचामन जिले के डीडवाना में वार्ड नंबर 11 के मतदान केंद्र पर निर्दलीय विधायक यूनुस खान के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की घटना सामने आई है। बताया गया कि यूनुस खान अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे थे।

विधायक के रिश्तेदारों ने कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों पर वोटर आईडी छीनने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मतदान केंद्र पर कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया।

यूनुस खान बोले- तीसरी बार हुआ हमला

घटना को लेकर विधायक यूनुस खान ने कहा कि वोट देने के दौरान उनके साथ यह तीसरी बार हमला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले ही एसपी से सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई।

फिलहाल घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।