डॉ. किरोड़ी लाल मीना पर नरेश मीना के बयान पर सियासी घमासान - सीधी बात

राजस्थान में खाद संकट को लेकर नरेश मीना के कथित बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। किरोड़ी समर्थकों की नाराजगी और किसानों के मुद्दे पर बढ़े विवाद के बीच सवाल उठ रहे हैं।

डॉ. किरोड़ी लाल मीना पर नरेश मीना के बयान पर सियासी घमासान - सीधी बात

राजस्थान में खाद की समस्या को लेकर नरेश मीना के कथित बयान के बाद सियासी घमासान तेजहो गया है। नरेश मीना ने डॉ. किरोड़ी लाल मीना को लेकर तीखी टिप्पणी की, जिसके बाद किरोड़ी समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं नरेश मीना के समर्थक इसे किसानों के हित में संघर्ष और खाद वितरण में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चेतावनी बता रहे हैं।

विवाद के बीच सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या तीखी बयानबाजी किसानों के मूल मुद्दे को पीछे धकेल रही है। नरेश मीना की आक्रामक राजनीतिक शैली पहले भी चर्चा में रही है। ऐसे में इस पूरे मामले में असली कसौटी यही होगी कि खाद संकट पर किसानों को राहत दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान में राजनीतिक बयानबाजी कितनी कारगर साबित होती है।