तिरंगा यात्रा पर दिल्ली में टकराव, अभिजीत दीपके हिरासत में

दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में लिए गए। BNSS की धारा 163, NDMC की अनुमति और सेंट्रल पार्क के बाहर प्रदर्शन को लेकर जानिए पूरा मामला।

तिरंगा यात्रा पर दिल्ली में टकराव, अभिजीत दीपके हिरासत में

दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू हैं और यात्रा के लिए NDMC की अनुमति भी नहीं ली गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस और दीपके के बीच बहस हुई, वहीं आम आदमी पार्टी ने हिरासत पर सवाल उठाए। दूसरी ओर, ध्रुव राठी की गिरफ्तारी की खबर को नोएडा पुलिस ने फर्जी बताया। प्रतिबंधों के बावजूद कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क के पास CJP समर्थकों के जुटने और प्रदर्शन करने से पुलिस के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई।