निकाय में हार, पंचायत में कैसे पलटी बाजी? INSIDE STORY
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के पीछे डोटासरा की रणनीति और ग्रामीण मतदाताओं की भूमिका क्या रही? जानें 2028 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की चुनौतियां।
निकाय चुनाव में हार के बाद पंचायत चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन ने राजस्थान की सियासत में नए सवाल खड़े कर दिए हैं। महज एक महीने में बदले चुनावी नतीजों के पीछे गोविंद सिंह डोटासरा की संगठनात्मक रणनीति, स्थानीय नेताओं की भागीदारी और बीजेपी सरकार के खिलाफ ग्रामीण क्षेत्रों में नाराजगी को अहम वजह माना जा रहा है। हालांकि जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव में क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक जोड़-तोड़ ने कांग्रेस की एकजुटता के दावों पर भी सवाल खड़े किए हैं। अब डोटासरा की नजर 2028 के विधानसभा चुनाव पर है। ऐसे में सवाल है कि क्या पंचायत चुनाव का यह प्रदर्शन कांग्रेस के लिए सत्ता में वापसी का मजबूत आधार बनेगा या विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को अभी कई चुनौतियों से पार पाना होगा?

