Meerut Husband Murder Case: फोन की चैटिंग ने खोल दिया पूरा राज

मेरठ में तालिब की संदिग्ध मौत के मामले में पत्नी इल्मा पर प्रेमी और उसके दोस्त के साथ हत्या की साजिश का आरोप लगा है। कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया।

Meerut Husband Murder Case: फोन की चैटिंग ने खोल दिया पूरा राज

मेरठ के लोहिया नगर की जाकिर नगर कॉलोनी में तालिब की संदिग्ध मौत के मामले में उसकी पत्नी इल्मा पर हत्या की साजिश रचने का आरोप सामने आया। 28 सितंबर को इल्मा ने परिवार को बताया था कि तालिब की मौत हार्ट अटैक से हुई है। अगले दिन उसे मुजफ्फरनगर के पैतृक गांव में दफना दिया गया। हालांकि, तालिब के परिजनों को उसकी मौत पर शक था। 1 अक्टूबर को तालिब के मोबाइल में उसकी और अमन नाम के युवक की चैट मिली, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया। पूछताछ में इल्मा ने कथित तौर पर खुलासा किया कि उसने प्रेमी अमन और उसके दोस्त के साथ मिलकर तालिब की हत्या की थी। आरोप है कि पहले तालिब को नशीली दवा दी गई और फिर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी जान ले ली गई। इसके बाद हत्या को हार्ट अटैक से हुई मौत बताकर छिपाने की कोशिश की गई। मामले में 8 अक्टूबर को प्रशासन की मौजूदगी में तालिब की कब्र खुदवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।