एक तरफा प्यार में कॉलेज लैब में कर दिया था कत्ल
आगरा के दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 23 वर्षीय पीएचडी स्कॉलर नेहा शर्मा की 2013 में लैब के अंदर हत्या कर दी गई थी। करीब 39 दिनों की जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया और दो आरोपियों तक पहुंची।
आगरा के दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 23 वर्षीय पीएचडी स्कॉलर नेहा शर्मा की 15 मार्च 2013 को लैब के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद नेहा की लाल रंग की कार कॉलेज से दूर लावारिस हालत में मिली, जिससे पुलिस के सामने यह मामला एक ब्लाइंड मर्डर बन गया। पुलिस ने कॉलेज के छात्रों, प्रोफेसरों और कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन शुरुआती दिनों में कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
लगातार करीब 39 दिनों तक चली जांच, फोरेंसिक सबूतों और पूछताछ के बाद पुलिस उदय स्वरूप और लैब टेक्नीशियन यशवीर संधू तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक, नेहा के प्रति एकतरफा आकर्षण के चलते उदय ने उसकी हत्या की थी, जबकि यशवीर ने वारदात के बाद उसकी कार को ठिकाने लगाने में मदद की।
आखिर कैसे रची गई इस खौफनाक वारदात की साजिश और 39 दिनों की जांच के बाद कैसे पुलिस ने खोला नेहा शर्मा हत्याकांड का राज? पूरी कहानी जानने के लिए देखें वीडियो।

