दिवाली पर सोने-चांदी की कीमतों में कितना आया बदलाव? दिल्ली से चेन्नई तक जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

दिवाली 8 नवंबर 2026 को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर और चेन्नई में सोने-चांदी के ताजा भाव जानें। 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के साथ एक किलो चांदी की कीमत देखें।

दिवाली पर सोने-चांदी की कीमतों में कितना आया बदलाव? दिल्ली से चेन्नई तक जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव
Gold And Silver price

दिवाली के दिन सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले अपने शहर के ताजा भाव जान लीजिए। रविवार और त्योहार की वजह से आज MCX और COMEX पर कारोबार नहीं होगा, लेकिन देश के सर्राफा बाजारों में खरीदारी जारी रहेगी। बुलियंस डॉट कॉम के मुताबिक, 10 ग्राम सोने की कीमत 1,42,880 रुपये और एक किलो चांदी का भाव 1,85,640 रुपये है। वहीं, अलग-अलग शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

एक सप्ताह में कितना महंगा हुआ सोना और चांदी?

घरेलू वायदा बाजार MCX पर शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को सोने का भाव 1,42,364 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 अक्टूबर को सोने की कीमत 1,38,419 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

इस तरह एक सप्ताह में MCX पर सोने के भाव में 3,945 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, चांदी शुक्रवार को 1,84,977 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जबकि 30 अक्टूबर को इसका भाव 1,78,900 रुपये था। इस अवधि में चांदी की कीमत 6,077 रुपये बढ़ी।

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 14,145 रुपये प्रति ग्राम रहा। 30 अक्टूबर को यह 14,005 रुपये प्रति ग्राम था। यानी एक सप्ताह में इसमें 140 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई।

दिवाली पर प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

दिवाली के दिन दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ और जयपुर में एक किलो चांदी की कीमत 2,05,000 रुपये बताई गई है।

- दिल्ली: 2,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम

- मुंबई: 2,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम

- चेन्नई: 2,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम

- लखनऊ: 2,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम

- जयपुर: 2,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम

8 नवंबर 2026 को प्रमुख शहरों में सोने का भाव

नीचे दिए गए भाव रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से हैं।

दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में गोल्ड रेट

- दिल्ली: 24 कैरेट 1,43,600 रुपये, 22 कैरेट 1,31,750 रुपये और 18 कैरेट 1,07,830 रुपये।

- लखनऊ: 24 कैरेट 1,43,720 रुपये, 22 कैरेट 1,31,750 रुपये और 18 कैरेट 1,07,830 रुपये।

- जयपुर: 24 कैरेट 1,43,720 रुपये, 22 कैरेट 1,31,750 रुपये और 18 कैरेट 1,07,830 रुपये।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में गोल्ड रेट

- मुंबई: 24 कैरेट 1,43,570 रुपये, 22 कैरेट 1,31,600 रुपये और 18 कैरेट 1,07,680 रुपये।

- चेन्नई: 24 कैरेट 1,43,570 रुपये, 22 कैरेट 1,31,600 रुपये और 18 कैरेट 1,07,680 रुपये।

- कोलकाता: 24 कैरेट 1,43,570 रुपये, 22 कैरेट 1,31,600 रुपये और 18 कैरेट 1,07,680 रुपये।

अहमदाबाद और वडोदरा में गोल्ड रेट

- अहमदाबाद: 24 कैरेट 1,43,620 रुपये, 22 कैरेट 1,31,650 रुपये और 18 कैरेट 1,07,730 रुपये।

- वडोदरा: 24 कैरेट 1,43,620 रुपये, 22 कैरेट 1,31,650 रुपये और 18 कैरेट 1,07,730 रुपये।

सोना-चांदी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली पर सोने और चांदी की खरीदारी करने से पहले अपने शहर के ज्वैलर से ताजा भाव जरूर पता कर लें। अलग-अलग दुकानों और बाजारों में कीमतों में अंतर हो सकता है। ऊपर दिए गए सोने के भाव में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। इसलिए गहने खरीदते समय अंतिम बिल में इन अतिरिक्त शुल्कों को भी ध्यान में रखें।