छोटी दिवाली पर सोने-चांदी के भाव में गिरावट! दिल्ली से चेन्नई तक जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा रेट

छोटी दिवाली 7 नवंबर 2026 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। जानें दिल्ली, मुंबई, भोपाल, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 24K, 22K, 18K गोल्ड और चांदी का ताजा रेट।

छोटी दिवाली पर सोने-चांदी के भाव में गिरावट! दिल्ली से चेन्नई तक जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा रेट
Gold And Silver price

छोटी दिवाली यानी 7 नवंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। इस सप्ताह अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX से लेकर घरेलू बाजार MCX तक कीमती धातुओं के भाव में काफी उतार-चढ़ाव रहा। शनिवार को MCX और COMEX पर कारोबार बंद है, लेकिन देश के सर्राफा बाजारों में खरीदारी जारी है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, हैदराबाद और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों के ताजा भाव जान लीजिए।

शुक्रवार को MCX पर कितना गिरा सोने का भाव?

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। 10 ग्राम सोने का भाव 1.20 फीसदी टूटकर 1,42,364 रुपये पर बंद हुआ।

वहीं, MCX पर चांदी की कीमत 1,84,977 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX में शुक्रवार को सोना 4,079.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 51.97 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

IBJA पर 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव

IBJA के अनुसार, शुक्रवार को सोने की अलग-अलग शुद्धता के हिसाब से कीमतें इस प्रकार रहीं:

- 24 कैरेट सोना: 14,145 रुपये प्रति ग्राम

- 22 कैरेट सोना: 13,806 रुपये प्रति ग्राम

- 18 कैरेट सोना: 11,458 रुपये प्रति ग्राम

वहीं, Bullions.co.in पर सोने की कीमत 1,42,364 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1,84,977 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

दिल्ली, मुंबई और भोपाल में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

गुड रिटर्न्स के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार हैं। नीचे दिए गए भाव रुपये प्रति ग्राम में हैं।

शहर| 24 कैरेट| 22 कैरेट| 18 कैरेट

दिल्ली| ₹14,360| ₹13,164| ₹10,763

मुंबई| ₹14,345| ₹13,149| ₹10,758

कोलकाता| ₹14,345| ₹13,149| ₹10,758

हैदराबाद| ₹14,345| ₹13,149| ₹10,758

चेन्नई| ₹14,334| ₹13,139| ₹10,759

भोपाल| ₹14,345| ₹13,149| ₹10,758

वडोदरा| ₹14,350| ₹13,154| ₹10,763

अहमदाबाद| ₹14,350| ₹13,154| ₹10,763

छोटी दिवाली पर चांदी कितने रुपये किलो मिल रही है?

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, 7 नवंबर को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, हैदराबाद और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में चांदी का भाव 2,04,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। हालांकि, स्थानीय सर्राफा बाजार में कीमतों में अंतर हो सकता है।

इस सप्ताह सोने-चांदी में क्यों आया उतार-चढ़ाव?

इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और सोने-चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई। इसके बाद पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई और कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला।

दिवाली के दौरान सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है। ऐसे में कीमतों में गिरावट के बीच लोग खरीदारी के लिए सर्राफा बाजारों का रुख कर सकते हैं।