शॉपिंग सेंटर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 दमकलों ने दो घंटे में पाया काबू
गुमानपुरा शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट में बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। 7 दमकल और करीब 30 फायरफाइटर ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कोटा के गुमानपुरा शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग की सूचना पर 7 दमकलों के साथ करीब 30 फायरफाइटर मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गुमानपुरा शॉपिंग सेंटर में अचानक उठा धुआं
कोटा के गुमानपुरा स्थित शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट में मंगलवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने इमारत से धुआं निकलता देखा, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
7 दमकल और 30 फायरफाइटर मौके पर पहुंचे
नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास के अनुसार, आग की सूचना मिलने के बाद कुल 7 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब 30 फायरफाइटर ने अलग-अलग तरफ से आग बुझाने की कोशिश की।
आग ज्यादा फैलने के कारण फायरफाइटर्स ने सीढ़ी और अन्य उपकरणों की मदद ली। खिड़कियों और दरवाजों को खोलकर अंदर पाइप पहुंचाए गए और पानी की बौछार की गई।
दुकान में ऑटो पार्ट्स और तेल का सामान रखा था

