पुष्कर मेले में 10 करोड़ के घोड़ों का जलवा, 68.5 इंच लंबे ‘RDX’ को देखने उमड़ी भीड़

पुष्कर मेले में महाराष्ट्र से आए मारवाड़ी नस्ल के RDX और Alex घोड़े आकर्षण का केंद्र हैं। मालिक ने दोनों की कीमत 5-5 करोड़ रुपये बताई है।

पुष्कर मेले में 10 करोड़ के घोड़ों का जलवा, 68.5 इंच लंबे ‘RDX’ को देखने उमड़ी भीड़

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार दो खास मारवाड़ी नस्ल के घोड़े लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महाराष्ट्र से लाए गए ‘RDX’ और ‘Alex’ अपनी शानदार कद-काठी, खूबसूरती और करोड़ों रुपये की कीमत को लेकर चर्चा में हैं। दोनों घोड़ों के मालिक ने उनकी कीमत 5-5 करोड़ रुपये बताई है। ऐसे में इनकी कुल कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

68.5 इंच लंबा है ‘RDX’

मेले में मौजूद ‘RDX’ की लंबाई 68.5 इंच है। अपनी मजबूत कद-काठी और आकर्षक व्यक्तित्व के कारण यह घोड़ा पशुपालकों के साथ पर्यटकों का ध्यान भी खींच रहा है।

इसके मालिक के मुताबिक, बचपन से ही घोड़े का स्वभाव और अंदाज दमदार था। इसी वजह से उन्होंने इसका नाम ‘RDX’ रखा।

करीब 10 साल का है ‘Alex’

दूसरा घोड़ा ‘Alex’ भी मेले में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब 10 साल के इस मारवाड़ी घोड़े की लंबाई 65 इंच है। इसकी शारीरिक बनावट और खूबसूरत चाल लोगों को आकर्षित कर रही है।

मालिक ने इसकी कीमत भी करीब 5 करोड़ रुपये बताई है।

ब्रीडिंग के लिए किया जाता है दोनों घोड़ों का इस्तेमाल

महाराष्ट्र के जालना निवासी घोड़ों के मालिक माजिद सौदागर ने एएनआई से बातचीत में बताया कि दोनों घोड़े मारवाड़ी नस्ल के हैं। इनका इस्तेमाल प्रजनन यानी ब्रीडिंग के लिए किया जाता है।

उनके अनुसार, दोनों घोड़ों से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं, इसी वजह से उनकी कीमत इतनी अधिक रखी गई है। उन्होंने प्रत्येक घोड़े की कीमत 5 करोड़ रुपये बताई।

देशभर से पहुंच रहे पशुपालक और व्यापारी

पुष्कर मेले में हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों से पशुपालक और व्यापारी अपने खास नस्ल के पशुओं के साथ पहुंचते हैं। इस बार भी घोड़ों के शौकीनों में खासा उत्साह है।

‘RDX’ और ‘Alex’ की मौजूदगी ने मेले की रौनक बढ़ा दी है। उनकी लंबाई, कद-काठी और करोड़ों रुपये की बताई जा रही कीमत को लेकर मेले में आने वाले लोगों के बीच खूब चर्चा हो रही है।