Tera Sai: 'नीम करोली बाबा' के बाद पर्दे पर दिखेगी साई बाबा की कहानी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
‘तेरा साई’ फिल्म में संजय मिश्रा साई बाबा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अभिनेता ने फिल्म का पहला लुक शेयर करते हुए रिलीज डेट का खुलासा किया है। फिल्म अगले साल 5 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Tera Sai: नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) इन दिनों चर्चा में है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसके गाने भी लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। इसी बीच अब साई बाबा के जीवन पर आधारित एक नई फिल्म का ऐलान किया गया है।
फिल्म का नाम 'तेरा साई' (Tera Sai) है और इसमें अभिनेता संजय मिश्रा साई बाबा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।
साई बाबा के किरदार में दिखेंगे संजय मिश्रा
संजय मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म 'तेरा साई' का पहला लुक शेयर किया है। पोस्टर में अभिनेता साई बाबा के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक को लेकर फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'तेरा साई'
फिल्म के पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। 'तेरा साई' अगले साल 5 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यानी दर्शकों को फिल्म के लिए कुछ महीनों का इंतजार करना होगा।
पोस्टर शेयर करते हुए संजय मिश्रा ने कैप्शन में 'सबका मालिक एक' लिखा है। फिल्म साई बाबा के जीवन और उनके संदेशों पर आधारित बताई जा रही है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि साई बाबा की कहानी पर बनी यह फिल्म दर्शकों के बीच कैसी प्रतिक्रिया हासिल करती है।

