अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने की सगाई, इटली में गर्लफ्रेंड समीक्षा को किया प्रपोज
अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने इटली में गर्लफ्रेंड समीक्षा को प्रपोज किया। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा के साथ सगाई कर ली है। आयुष्मान ने इटली में रोमांटिक अंदाज में समीक्षा को प्रपोज किया। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें समीक्षा अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज
आयुष्मान और समीक्षा छुट्टियां मनाने इटली पहुंचे थे। इसी दौरान आयुष्मान ने समीक्षा को शादी के लिए प्रपोज किया। सामने आई तस्वीरों में आयुष्मान घुटनों पर बैठकर समीक्षा को प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं।
समीक्षा सफेद शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आईं, जबकि आयुष्मान भी मैचिंग आउटफिट में दिखे। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
समीक्षा ने शेयर किया खास कैप्शन
समीक्षा ने इंस्टाग्राम पर प्रपोजल की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते को लेकर भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने बताया कि दुनिया की तमाम जगहों और संभावित जिंदगियों के बीच उनका एक-दूसरे से मिलना खास है और वे हर बार एक-दूसरे को चुनेंगी।
तस्वीरों में समीक्षा अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती हुई भी नजर आईं।
योगा ट्रेनर हैं समीक्षा, आयुष्मान करते हैं व्लॉगिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान और समीक्षा लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और अर्चना पूरन सिंह तथा परमीत सेठी के साथ ही रहते हैं। समीक्षा योगा ट्रेनर हैं, जबकि आयुष्मान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। आयुष्मान अब व्लॉगिंग भी कर रहे हैं।
बड़े बेटे आर्यमन भी जल्द कर सकते हैं शादी
अर्चना पूरन सिंह के बड़े बेटे आर्यमन सेठी भी अपनी गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी के साथ रिश्ते में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यमन ने परिवार की मौजूदगी में योगिता को प्रपोज किया था।
दोनों के जल्द सगाई करने की बात सामने आई है। बताया गया है कि वे अपना घर बनवा रहे हैं और घर तैयार होने के बाद वहीं सगाई करने की योजना है। आर्यमन भी यूट्यूब पर व्लॉग्स बनाते हैं।

