धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज, क्या रणवीर सिंह फिर साबित करेंगे खुद को बॉक्स ऑफिस का बड़ा खिलाड़ी?
Dhurandhar The Revenge Teaser : धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी आ रही है। दो बड़े सितारों की फिल्मों का एक साथ रिलीज होना ट्रेड सर्कल में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Dhurandhar The Revenge Teaser : रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन फिल्म धुरंधर ने 2025 में जबरदस्त चर्चा बटोरी थी। फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और रणवीर के इंटेंस लुक को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब इसके दूसरे भाग ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। मेकर्स ने 3 फरवरी 2026 को दोपहर 12:12 बजे टीजर जारी किया, जिसके बाद से फैंस लगातार इसे शेयर कर रहे हैं।
टीजर में ज्यादा कहानी नहीं दिखाई गई है, लेकिन डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कहानी और भी बड़े स्तर पर जाएगी।
रणवीर सिंह के करियर के लिए अहम मानी जा रही फिल्म
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि धुरंधर: द रिवेंज’ रणवीर सिंह के करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पिछले कुछ सालों में उनकी फिल्मों का प्रदर्शन एक जैसा नहीं रहा, ऐसे में यह सीक्वल उनके लिए मजबूत वापसी का मौका बन सकता है।
पहले पार्ट में उन्होंने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया था। जो दुश्मन देश के आपराधिक नेटवर्क में घुसकर मिशन अंजाम देता है। अब चर्चा है कि दूसरे भाग में किरदार की निजी जिंदगी और उसके संघर्ष को भी दिखाया जाएगा। हालांकि मेकर्स ने कहानी को लेकर अभी सस्पेंस बनाए रखा है।
फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा, जिससे साफ है कि इसे पैन इंडिया स्तर पर पेश करने की तैयारी है।
मार्च में होगी बड़ी बॉक्स ऑफिस जंग
धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी आ रही है। दो बड़े सितारों की फिल्मों का एक साथ रिलीज होना ट्रेड सर्कल में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मुकाबला साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड टक्कर हो सकता है। अब देखना होगा कि दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं और कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है। फिलहाल टीजर ने इतना तो साफ कर दिया है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर उम्मीदें काफी ऊंची हैं और रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की तैयारी में हैं।
Saloni Kushwaha 
