Bollywood News: द साइलेंट सेवियर गवर्नर का दमदार टीज़र रिलीज, नए अंदाज में दिखेंगे मनोज बाजपेयी
The Silent Saviour Governor का टीज़र रिलीज। Manoj Bajpayee बैंक गवर्नर की भूमिका में नजर आए। फिल्म को Vipul Amrutlal Shah प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की अपकमिंग फिल्म ‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ का टीज़र रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। यह फिल्म 1990 के दशक में भारत के बड़े आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है।
आरबीएल गवर्नर के रोल में मनोज बाजपेयी
फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी एक बैंक गवर्नर के किरदार में नजर आएंगे। टीज़र में उनका गंभीर और प्रभावशाली अंदाज देखने को मिला, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
टीज़र को मिल रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स
सोशल मीडिया पर फिल्म के टीज़र को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। कई यूजर्स इसे इंटेंस और अलग विषय पर बनी फिल्म बता रहे हैं।
मजबूत टीम के साथ तैयार हुई फिल्म
फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स प्रस्तुत कर रहा है। निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है, जबकि संगीत अमित त्रिवेदी का है और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
इस दिन होगी रिलीज
‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म अपने अलग विषय और दमदार अभिनय की वजह से दर्शकों का ध्यान खींचेगी।
पहले भी विवादों में रहे मनोज की फिल्में
गौरतलब है कि हाल ही में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ अपने टाइटल को लेकर विवादों में रही थी। अब देखना होगा कि उनकी नई फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स पर कितना असर छोड़ती है।
Saloni Kushwaha 
