Jhalawar Nagar Parishad Election: EVM में खराबी, बिना वोट डाले ही लौटे मतदाता
Jhalawar Nagar Parishad Election: पचपहाड़ के वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 6 के पोलिंग बूथ पर EVM में खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ। वार्ड 6 में मशीन खराब होने से कुछ मतदाता बिना वोट डाले ही वापस लौट गए।
Jhalawar Nagar Parishad Election: राजस्थान में नगर निकाय चुना के पहले चरण के तहत मतदान जारी है। झालावाड़ जिले के पचपहाड़ में ईवीएम में खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ। वार्ड नंबर 2 के पोलिंग बूथ पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मतदान देरी से शुरू हुआ।
वहीं, पचपहाड़ के वार्ड नंबर 6 में भी ईवीएम मशीन में खराबी की सूचना सामने आई। मशीन में आई तकनीकी समस्या के चलते मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई और कुछ मतदाता बिना वोट डाले ही वापस लौट गए।
ईवीएम में खराबी के कारण मतदान केंद्रों पर कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। संबंधित अधिकारियों की ओर से मशीन को दुरुस्त करने की प्रक्रिया की गई, जिसके बाद मतदान सुचारू कराने का प्रयास किया गया।

