राजस्थान में होंगे 'चंदन' के वन, मंत्री संजय शर्मा ने किया निरीक्षण
प्रदेश में चंदन के वन विकसित करने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण और वन संपदा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में चंदन के वन विकसित करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में वन मंत्री संजय शर्मा ने सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र के ग्राम जानापुर पहुंचकर चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया।

तीन स्थान चंदन वन के लिए विकसित
वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि वन विभाग ने प्रदेश में तीन स्थानों को चंदन वन विकसित करने के लिए चयनित किया है, जिनमें जानापुर भी शामिल है। इस पहल का उद्देश्य न केवल हरित क्षेत्र का विस्तार करना है, बल्कि चंदन जैसे बहुमूल्य वृक्षों के माध्यम से आर्थिक और पर्यावरणीय लाभ भी सुनिश्चित करना है।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सरकार की इस योजना से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होने के साथ-साथ वन संपदा को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
JP Sharma 
