तिरुपति में NDA का शक्ति प्रदर्शन, दो साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे नायडू और पवन कल्याण

इस बैठक में NDA सरकार के दो वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रमुख उपलब्धियों को जनता के सामने रखना है।

तिरुपति में NDA का शक्ति प्रदर्शन, दो साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे नायडू और पवन कल्याण

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बड़ी जनसभा और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। गठबंधन सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उप मुख्यमंत्री के. पवन कल्याण, मंत्री नारा लोकेश समेत टीडीपी, जनसेना और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

यह जनसभा तिरुपति ग्रामीण मंडल के दामिनेदु गांव में 24 एकड़ के विशाल मैदान में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य NDA सरकार के दो वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रमुख उपलब्धियों को जनता के सामने रखना है। सभा के दौरान राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास परियोजनाओं का ब्यौरा पेश किया जाएगा। साथ ही आगामी राजनीतिक रणनीति और गठबंधन की मजबूती को लेकर भी नेताओं के संबोधन पर सभी की नजर रहेगी।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 2,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है. NDA के लिए यह कार्यक्रम केवल उपलब्धियों का प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों के बीच अपनी एकजुटता और जनाधार दिखाने का भी अहम मंच माना जा रहा है।



देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।