चूरू में बदला मौसम, धूल भरी आंधी ने गर्मी से दिलाई राहत

चूरू में दोपहर में अचानक से बादल छा गए और धूल भरे अंधड़ ने मौसम को खुशनुमा बना दिया, लोगों को गर्मी से राहत मिली।

चूरू में बदला मौसम, धूल भरी आंधी ने गर्मी से दिलाई राहत

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर सामने आई है. चूरू में दोपहर बाद आई धूल भरी आंधी ने एक बार गर्मी से आमजन को थोड़ी राहत मिली है, जैसा कि आपको पता है कि नौतपा चल रहा है तापमान लगातार बढ़ता जा रहा था. लेकिन आज दोपहर आई धूल भरी आंधी ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। वहीं दूसरी ओर आमजन ने भीषण गर्मी में राहत की सांस ली है।

आज से बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना बताई गई है. बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।


भीषण गर्मी से राहत मिलेगी
30 और 31 मई को पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव रहने का अनुमान है। इस दौरान बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, वज्रपात, तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। जून के पहले सप्ताह में भी कुछ क्षेत्रों में आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इन आंधी-बारिश की गतिविधियों के प्रभाव से आगामी दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। साथ ही, 30 मई से हीटवेव (लू) से भी राहत मिलने की प्रबल संभावना है।


देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सीर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट।