वीडी सतीशन होंगे केरल के अगले मुख्यमंत्री

केरलम को 10 दिन के बाद मुख्यमंत्री मिल गया है. वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लग गई है।

वीडी सतीशन होंगे केरल के अगले मुख्यमंत्री

4 मई को केरल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के करीब 10 दिन बाद आज (14 मई) को कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. वीडी सतीशन केरल के अगले सीएम होंगे.



दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की एक हाई-लेवल बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 14 मई को सीएम के नाम का ऐलान किया.

140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 102 सीटों पर जीतकर बहुमत हासिल किया. इसके बावजूद मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होने में देरी को लेकर सवाल खड़े किए जाने लगे. यहां तक कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने भी माना कि इस देरी से जीत की चमक फीकी पड़ी.