असम CM की पत्नी का पासपोर्ट विवाद, क्राइम ब्रांच का एक्शन, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला तलब
रिनिकी भुइयां सरमा पासपोर्ट विवाद मामले में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को क्राइम ब्रांच ने 23 मई को पेश होने का समन भेजा है. इससे पहले पवन खेड़ा से भी पूछताछ की जा चुकी है।
असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा से जुडे कथित पासपोर्ट विवाद अब बढ़ता नजर आ रहा है. राजनीतिक और कानूनी रूप से नया मोड ले लिया है। इस मामले में पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से पूछताछ की जा चुकी है और अब पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला को भी समन जारी किया गया है। असम क्राइम ब्रांच ने रणदीप सुरजेवाला को 23 मई को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने का निर्देश दिया है, जिससे ये मामला राष्ट्रीय राजनीति में और अधिक चर्चा का विषय बन गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा से भी हो चुकी पूछताछ
असम क्राइम ब्रांच की ओर से जारी समन के अनुसार कांग्रे महासचिव रणदीप सुरजेवाला को गुवाहाटी में जांच एजेंसी के सामने उपस्थित होना होगा. इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को भी इसी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. खेड़ा ने पूछताछ के बाद मीडिया से कहा कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया और उन्हें 25 मई को दोबारा बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य हैकि वो जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करे. हालांकि जब उनसे रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए आरोपों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया.
CM सरमा की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट होने का आरोप
ये विवाद अप्रैल में उस समय हुआ जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास भारत, मिस्त्र और यूएई के तीन पासपोर्ट है. साथ ही उन्होंने दुबई में लग्जरी संपत्तियां और अमेरिका के व्योमिंग में एक कंपनी होने का भी दावा किया था. सरमा परिवार ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया, इन्हें AI जनरेटेड फर्जी दस्तावेज बताया. परिवार का कहना है कि यह सामग्री पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूहों के जरिए फैलाई गई थी ताकि राजनीतिक माहौल को प्रभावित कर चुनाव में इसका फायदा लिया जा सके।।
JP Sharma 
