केरलम में CM का नाम फाइनल, बस होने वाली है घोषणा
केरलम में दस दिन बाद भी मुख्यमंत्री की तस्वीर क्लियर हो पाई है, लेकिन प्रदेश को मुखिया मिल जाएगा।
केरलम में 10 साल के बाद कांग्रेस के अगुवाई वाले यूडीएफ को सत्ता मिली है. चुनाव नतीजों के दस दिन बीत जाने के बाद मुख्यमंत्री का नाम अब फाइनल हो चुका है. बुधवार रात तक चले मंथन के बाद अब दोपहर तक तस्वीर क्लियर हो जाएगी।

राहुल और सोनिया ने किया मंथन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरलम के अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्षों समेत कई नेताओं के साथ मंत्रणा की. इसके बाद राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के साथ केरलम के मुद्दे पर चर्चा की थी. माना जा रहा है कि सोनिया को राहुल ने केरलम के संबंध में जानकारी दी. सोनिया गांधी से मुलाकात के दूसरे दिन राहुल गांधी गुरुवार को सुबह-सुबह कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की. माना जा रहा है कि ये मुलाकात केरलम सीएम के मुद्दे पर रही है.
केरलम में CM के तीन बड़े नेता दावेदार
दिल्ली में बुधवार को भी देर रात तक बैठकों का दौर चला. राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच करीब 40 मिनट तक केरलम के मुद्दे पर चर्चा हुई. इससे सीएम पद के तीनों दावेदारों वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला ने अलग-अलग मुलाकात कर अपनी दावेदारी मजबूती से रखी थी. कहा जा रा है कि केसी वेणुगोपाल को बड़ी संख्या में विधायकों का समर्थन हासिल है. वे राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं और पार्टी संगठन पर उनकी मजबूत पकड़ है. वहीं, वीडी सतीशन को उस नेता के तौर पर देखा जा रहा है, जिन्होंने विपक्ष के नेता रहते हुए वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ लगातार आक्रामक राजनीति की. दूसरी तरफ रमेश चेन्निथला अपने अनुभव, वरिष्ठता और स्वीकार्यता के आधार पर दावा पेश कर रहे हैं.
JP Sharma 
