Jhunjhunu Municipal Election Results: कांग्रेस 30 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी, बहुमत से 1 कदम दूर; 15 निर्दलीय जीते
Jhunjhunu Municipal Election Results: झुंझुनूं नगर परिषद के सभी 60 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। कांग्रेस ने 30 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में बढ़त बनाई, जबकि बीजेपी को 15 और निर्दलीयों को 15 सीटें मिलीं। वीरेंद्र डारा के समर्थन से कांग्रेस 31 के बहुमत आंकड़े तक पहुंच सकती है।
Jhunjhunu Municipal Election Results: झुंझुनूं नगर परिषद के सभी 60 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। चुनाव परिणाम में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस ने 30 वार्डों में जीत दर्ज की है और नगर परिषद में बोर्ड बनाने के लिए जरूरी 31 सीटों के बहुमत के आंकड़े से महज एक सीट दूर है।
चुनाव में 15 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की है। इनमें नगर परिषद के पूर्व उपसभापति वीरेंद्र डारा भी शामिल हैं। डारा पहले ही कांग्रेस के साथ होने की बात कह चुके हैं। ऐसे में अगर उनका समर्थन कांग्रेस को मिलता है तो कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 31 हो जाएगी और पार्टी बहुमत के आंकड़े तक पहुंच जाएगी।
बीजेपी 15 सीटों पर सिमटी
झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन कांग्रेस के मुकाबले कमजोर रहा। बीजेपी ने कुल 15 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 सीटों पर कब्जा जमाया।
इस तरह 60 सदस्यीय नगर परिषद में कांग्रेस 30, बीजेपी 15 और निर्दलीय 15 सीटों पर विजयी रहे हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि निर्दलीय पार्षद किसके समर्थन में जाते हैं और नगर परिषद में अगला बोर्ड किस पार्टी का बनता है।
फिलहाल पूर्व उपसभापति वीरेंद्र डारा के कांग्रेस के साथ होने के दावे के बाद कांग्रेस बहुमत के बेहद करीब पहुंच गई है। उनके समर्थन से पार्टी के पास बोर्ड बनाने के लिए जरूरी 31 का आंकड़ा पूरा हो सकता है।

