Jhunjhunu Nikay Chunav: वार्ड 2 के मतदान केंद्र के बाहर हंगामा, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया
Jhunjhunu Civic Body Election: झुंझुनूं जिले में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान वार्ड नंबर 2 के मतदान केंद्र के बाहर हंगामे की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और 3 युवकों को हिरासत में लिया।
Jhunjhunu Civic Body Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। झुंझुनूं नगर परिषद के साथ जिले की बगड़, सुल्ताना, नवलगढ़, जाखल, मुकुंदगढ़, इंड लोद, खेतड़ी और उदयपुरवाटी नगरपालिकाओं में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।
मतदान केंद्र के बाहर हंगामे की सूचना
झुंझुनूं में वार्ड नंबर 2 के मतदान केंद्र के बाहर हंगामे की सूचना सामने आई है। बताया गया कि नोबल पब्लिक स्कूल स्थित मतदान केंद्र के बाहर कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को हिरासत में लिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

