Chittorgarh News: ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक टकराई, दो युवकों की मौत; एक घायल
चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर भदेसर के बानसेन इलाके में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। गाय को बचाने के लिए ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे से आ रही बाइक ट्रक से टकरा गई।
चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसा भदेसर थाना क्षेत्र के बानसेन इलाके में हुआ। तीनों युवक बाइक में पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे।
गाय को बचाने के लिए ट्रक ने अचानक लगाए ब्रेक
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बानसेन क्षेत्र स्थित नायरा पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे। रात करीब 9:40 बजे भदेसर थाना क्षेत्र में उनके आगे चल रहे ट्रक के सामने अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के लिए ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक सवार तीनों युवक बाइक को संभाल नहीं सके और सीधे ट्रक से जा टकराए।
इलाज के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ा
हादसे के बाद तीनों घायलों को रात करीब 10:40 बजे अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान करीब 12 बजे समीर खान और आसिफ खान की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार रवि साहू घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
हादसे के बाद ट्रक चालक फरार
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों और घटनाक्रम को लेकर पुलिस आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटा रही

