बाड़मेर में BJP-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा RLP का खेल ! दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

बाड़मेर पंचायत चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और आरएलपी के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। जिला प्रमुख की कुर्सी से लेकर दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा तक, जानें किन चेहरों पर टिकी हैं सबकी निगाहें।

बाड़मेर में BJP-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा RLP का खेल !  दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

राजस्थान के बाड़मेर में पंचायत चुनाव बीजेपी, कांग्रेस और RLP के लिए सियासी ताकत की परीक्षा बनने जा रहे हैं। 2020 में सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद बीजेपी जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल नहीं कर पाई थी। इस बार कांग्रेस के शेर मोहम्मद, गफूर अहमद, लक्ष्मण सिंह गोदारा और राजेंद्र कड़वासरा जैसे दावेदारों के साथ बीजेपी के खंगार सिंह सोढा, मनोहर सिंह पापड़ा, प्रभा चौधरी और बालाराम मुंड जैसे चेहरे चर्चा में हैं। वहीं, हरीश चौधरी, अमीन खान, कैलाश चौधरी और केके विश्नोई समेत कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। RLP की मौजूदगी मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है। अब देखना होगा कि कौन-सी पार्टी ज्यादा सीटें जीतती है और जिला प्रमुख की कुर्सी तक पहुंचने में किसका सियासी गणित सफल होता है।