नागौर में RLP का दबदबा बरकरार, 6 पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्विरोध निर्वाचित

Nagaur Panchayat Election में RLP के छह पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्विरोध चुने जाने का दावा है। भेरूंदा में भाजपा की प्रीति निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

नागौर में RLP का दबदबा बरकरार, 6 पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्विरोध निर्वाचित

नागौर जिले में पंचायत समिति उपप्रधान चुनाव के नतीजों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने छह समितियों में अपना उपप्रधान निर्विरोध चुनवा लिया है। मुंडवा, पांचौड़ी, खींवसर, डेगाना, श्रीबालाजी-अलाय और नागौर पंचायत समिति में पार्टी के प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन के साथ इन सभी जगह प्रधान और उपप्रधान दोनों पद RLP के खाते में चले गए हैं।

मुंडवा में मुन्नाराम ग्वाला, पांचौड़ी में कमला देवी, खींवसर में बादल चंद, नागौर में भागू देवी, श्रीबालाजी-अलाय में जशोदा और डेगाना में हरीश बेनीवाल उपप्रधान निर्वाचित हुए हैं। इन छह पंचायत समितियों में प्रधान पद पर भी RLP के प्रत्याशी पहले ही जीत दर्ज कर चुके हैं।

भाजपा ने भेरूंदा में खोला खाता

भेरूंदा पंचायत समिति में भाजपा की प्रीति निर्विरोध उपप्रधान चुनी गई हैं। इसके साथ ही जिले में उपप्रधान पद पर भाजपा का खाता खुल गया है। इससे पहले प्रधान चुनाव में भाजपा नागौर जिले की किसी भी पंचायत समिति में अपना प्रधान नहीं बना सकी थी।

डेगाना और नागौर में मुकाबला

डेगाना पंचायत समिति में उपप्रधान पद के लिए भाजपा के सुरेंद्र सिंह और कांग्रेस के हरीश के बीच मुकाबला होना है। भाजपा प्रत्याशी प्रेम कंवर के नामांकन वापस लेने के बाद मुकाबला इन दोनों उम्मीदवारों के बीच रह गया है।

वहीं, नागौर पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी कमला के नामांकन वापस लेने से भाजपा और RLP के बीच सीधी टक्कर की स्थिति बन गई है। यहां प्रधान पद पर कांग्रेस की मैना निर्वाचित हुई थीं। प्रधान चुनाव के दौरान भाजपा और RLP सदस्यों की क्रॉस वोटिंग भी चर्चा में रही थी।