बालेन की भारत यात्रा, रिश्तों में नई शुरुआत या कूटनीति की नई परीक्षा?- सीधी बात
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 नवंबर को 25 घंटे के भारत दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी से मुलाकात में 2 अरब डॉलर की आर्थिक मदद, सीमा विवाद, रेलवे, हवाई संपर्क और जलविद्युत पर चर्चा की उम्मीद है।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 नवंबर को अपने पहले विदेशी दौरे पर भारत आ रहे हैं। उनका यह दौरा महज 25 घंटे का होगा, लेकिन कूटनीतिक लिहाज से इसे काफी अहम माना जा रहा है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात में आर्थिक सहयोग, सीमा विवाद, रेलवे और हवाई कनेक्टिविटी, जलविद्युत और व्यापार जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। नेपाल को भारत से करीब 2 अरब डॉलर यानी 19 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की अपेक्षा है। हालांकि, बालेन शाह की राजनीति में नेपाल की संप्रभुता और राष्ट्रवाद का मुद्दा हमेशा प्रमुख रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत को लेकर उनका नजरिया बदला है? क्या भारत नेपाल के नए नेतृत्व के साथ भरोसे का रिश्ता कायम कर पाएगा? और क्या दोनों देश बड़े भाई-छोटे भाई की पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर बराबरी, आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित नई साझेदारी की शुरुआत करेंगे? इस दौरे से सिर्फ आर्थिक सहयोग ही नहीं, बल्कि भारत-नेपाल संबंधों की भविष्य की दिशा भी तय हो सकती है।

