Chirawa Nikay Chunav: फर्जी वोटिंग की शिकायत पर हंगामा, बुर्का-घूंघट हटाकर फोटो लेने के आरोप से भी बवाल

झुंझुनूं के चिड़ावा में निकाय चुनाव के दौरान वार्ड 18 में फर्जी वोटिंग की शिकायत पर पुलिस एक महिला को पूछताछ के लिए थाने ले गई। वहीं वार्ड 15 में बुर्का और घूंघट हटाकर महिला मतदाताओं की फोटो लेने के आरोप को लेकर हंगामा हुआ।

Chirawa Nikay Chunav: फर्जी वोटिंग की शिकायत पर हंगामा, बुर्का-घूंघट हटाकर फोटो लेने के आरोप से भी बवाल

झुंझुनूं के चिड़ावा नगर पालिका क्षेत्र में मतदान के दौरान दो अलग-अलग मामलों को लेकर हंगामा हो गया। वार्ड नंबर 18 में फर्जी वोटिंग की शिकायत के बाद पुलिस ने एक महिला को पूछताछ के लिए थाने ले गई। वहीं, वार्ड नंबर 15 में महिला मतदाताओं के बुर्के और घूंघट हटाकर फोटो लेने के आरोप को लेकर विवाद हो गया।

वार्ड 18 में फर्जी वोटिंग की शिकायत, महिला को थाने ले गई पुलिस

स्टेशन के पास वार्ड नंबर 18 के मतदान केंद्र पर दोपहर करीब 12 बजे फर्जी मतदान की शिकायत को लेकर विवाद शुरू हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने पूछताछ के बाद एक महिला को थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फर्जी मतदान की शिकायत से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

वार्ड 15 में बुर्का-घूंघट हटाकर फोटो लेने के आरोप पर विवाद

इधर, चिड़ावा के हॉट सीट माने जा रहे वार्ड नंबर 15 में महिला मतदाताओं की फोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया। वार्डवासियों ने प्रशासन की ओर से तैनात कैमरामैन की वीडियो-फोटोग्राफी पर आपत्ति जताई।

लोगों का आरोप है कि कैमरामैन महिला मतदाताओं के बुर्के और घूंघट हटाकर उनकी तस्वीरें ले रहा था। इसे लेकर मौके पर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते हंगामे की स्थिति बन गई।

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।