पाली में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी का सिंबल जमा कराने के बाद विवाद, विधायक के भाई से मारपीट का आरोप
पाली नगर निगम में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुमित्रा जैन का सिंबल जमा कराने के बाद लौट रहे विधायक भीमराज भाटी के छोटे भाई लक्ष्मी नारायण भाटी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पाली नगर निगम में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुमित्रा जैन का सिंबल जमा कराने के बाद लौट रहे विधायक भीमराज भाटी के छोटे भाई लक्ष्मी नारायण भाटी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी नारायण भाटी स्कूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान एक वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की।
घटना के बाद लक्ष्मी नारायण भाटी शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाने पहुंचे। पुलिस मामले की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। घटना को लेकर स्थानीय राजनीतिक माहौल में भी हलचल तेज हो गई है।

