बीकानेर में कांग्रेस के बहुमत को झटका, BJP ने जीता डिप्टी मेयर का चुनाव
बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के 42 पार्षद होने के बावजूद भाजपा के पंकज गहलोत डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम के बाद क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चा तेज है।
राजस्थान के बीकानेर नगर निगम में मंगलवार को डिप्टी मेयर के चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने डिप्टी मेयर का पद अपने नाम कर लिया।
चुनाव में कांग्रेस के कुछ पार्षदों की क्रॉस वोटिंग सामने आने के बाद बीजेपी प्रत्याशी की जीत का रास्ता साफ हुआ। बहुमत के आंकड़े कांग्रेस के पक्ष में होने के बावजूद पार्टी अपने पार्षदों को एकजुट रखने में कामयाब नहीं रही।
डिप्टी मेयर चुनाव के नतीजे ने बीकानेर नगर निगम की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बीजेपी का डिप्टी मेयर बनना निकाय चुनाव में क्रॉस वोटिंग और पार्षदों के रुख को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

