Bikaner Nagar Nigam Election: जिस स्कूल में पढ़े, वहीं वोट डालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर नगर निगम चुनाव में अपने पैतृक गांव किसमिदेसर के उसी स्कूल में वोट डाला, जहां उन्होंने कभी पढ़ाई की थी। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
Bikaner Nagar Nigam Election: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत बुधवार को बीकानेर नगर निगम में मतदान हो रहा है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी मतदान करने अपने पैतृक गांव किसमिदेसर पहुंचे। उन्होंने यहां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय किसमिदेसर स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
खास बात यह रही कि जिस स्कूल में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कभी पढ़ाई की थी, उसी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर उन्होंने वोट डाला। मतदान के दौरान उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की।
80 में से 79 वार्डों में मतदान
बीकानेर नगर निगम के 80 में से 79 वार्डों में बुधवार को मतदान कराया जा रहा है। चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही जारी है। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के कई शहरी निकायों में मतदाता अपने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए वोट डाल रहे हैं।

