नानी की 'द पैराडाइज' ने पहले दिन मचाया धमाल, 'धमाल 4' समेत 15 फिल्मों को छोड़ा पीछे
नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' 24 सितंबर को रिलीज हो गई है। शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में फिल्म ने 17.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और 15 फिल्मों को पीछे छोड़ा।
साउथ सुपरस्टार नानी की मच अवेटेड फिल्म 'द पैराडाइज' 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह था। खास बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किए बिना ही इसे सीधे बड़े पर्दे पर उतारा है। रिलीज के पहले दिन फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।
पहले दिन कितनी हुई कमाई?
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'द पैराडाइज' ने दोपहर 3 बजे तक करीब 17.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। फिल्म को कुल 4,953 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 45.4 प्रतिशत दर्ज की गई।
फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान इसके तेलुगू वर्जन का रहा। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तेलुगू वर्जन ने करीब 16.40 करोड़ रुपये कमाए। वहीं हिंदी वर्जन से 93 लाख रुपये और तमिल वर्जन से करीब 58 लाख रुपये की कमाई हुई।
इन 15 फिल्मों से आगे निकली 'द पैराडाइज'
शुरुआती आंकड़ों के आधार पर 'द पैराडाइज' ने पहले दिन की कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें 'धमाल 4', 'वेलकम टू द जंगल', 'राजा शिवाजी' और 'ओ रोमियो' जैसी फिल्में शामिल हैं।
सोर्स के मुताबिक इन फिल्मों का पहले दिन का संबंधित कलेक्शन इस तरह रहा:
- राजा शिवाजी – 12.40 करोड़ रुपये (हिंदी)
- चांद मेरा दिल – 3.31 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो – 9.01 करोड़ रुपये
- मर्दानी 3 – 4 करोड़ रुपये
- हॉन्टेड 3डी – 2.50 करोड़ रुपये
- पति पत्नी और वो दो – 4.38 करोड़ रुपये
- है जवानी तो इश्क होना है – 8.65 करोड़ रुपये
- इक्कीस – 7.28 करोड़ रुपये
- पेद्दी – 3 करोड़ रुपये (हिंदी)
- अल्फा – 9.25 करोड़ रुपये
- धमाल 4 – 14 करोड़ रुपये
- वेलकम टू द जंगल – 15.25 करोड़ रुपये
- हैवान – 3 करोड़ रुपये
- दायरा – 1 करोड़ रुपये
- वाइब – 1.70 करोड़ रुपये
नानी का दिखा बिल्कुल अलग अंदाज
'द पैराडाइज' में नानी को उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग लुक में देखा जा रहा है। फिल्म में वह लंबे बालों के साथ एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्णी और मोहन बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है, जबकि इसके प्रोड्यूसर सुधाकर चेरुकुरी हैं। फिल्म का रनटाइम करीब 2 घंटे 45 मिनट बताया गया है।
ट्रेलर के बिना रिलीज हुई फिल्म
'द पैराडाइज' की सबसे खास बात इसकी रिलीज स्ट्रैटेजी रही। मेकर्स ने फिल्म का पारंपरिक ट्रेलर जारी नहीं किया और इसे सीधे सिनेमाघरों में रिलीज किया। हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नानी और राघव जुयाल का डांस भी चर्चा में रहा था।
नानी इससे पहले 'हिट: द थर्ड केस' में अर्जुन सरकार के किरदार में नजर आए थे। अब उनकी अगली फिल्मों में 'Bloody Romeo' भी शामिल है, जिसमें वह रोमियो की भूमिका निभाने वाले हैं।

