महंगाई का झटका, CNG के बढ़े दाम
पहले सोना-चांदी, फिर दूध और अब सीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी होने से आम आदमी की जेब पर सीधे अटैक हुआ है।
जनता पर महंगाई की मार जारी है. सोना, दूध के दाम बढ़ने के बाद अब सीएनजी की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है. इसका पहला अटैक मुंबई पर हुआ है. Mumbai में CNG Price में अचानक 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. महानगर गैस लिमिटेड ने 1 किलो सीएनजी की कीमत को 82 रुपये से बढ़कर अब 84 रुपये कर दिया है. सीएनजी की बढ़ी हुई नई कीमतें 14 मई से लागू हो गई हैं. इसके बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत अन्य मुंबई महानगर क्षेत्रों में दाम बढ़ गए हैं.

वॉर का दिखा असर
महानगर गैस लिमिटेड ने CNG Price Hike को लेकर कहा है कि कीमतों में ये इजाफा वेस्ट एशिया संघर्ष (West Asia Conflict) के चलते पैदा हुई ग्लोबल टेंशन के चलते की गई है. जिसमें गैस खरीदने की लागत में बढ़ोतरी, कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा, भारतीय करेंसी रुपये में गिरावट और सप्लाई चेन में रुकावट शामिल है.

एक रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि नई इन ग्लोबल कारणों के चलते सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा करते हुए इसे 84 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है.

ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ोतरी पर चर्चा जल्द
सीएनजी प्राइस हाइक होने के साथ ही उठी ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ोतरी की मांग पर जल्द चर्चा हो सकती है. रिपोर्ट में यूनियनों की डिमांड को लेकर अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि किराया संशोधन को लेकर आने वाले समय में बैठक की जाएगी. बता दें कि न सिर्फ टैक्सी, ऑटो, बल्कि सीएनजी से चलने वाली बसों पर भी इसका सीधा असर होगा. टैक्सी और सीएनजी से चलने वाली गाड़ियों का किराया अब बढ़ जाएगा।
JP Sharma 
