Hanumangarh Nikay Chunav: मतदान केंद्र पर दो प्रत्याशियों में भिड़ंत, थप्पड़ और ईंट से हमले का आरोप

हनुमानगढ़ के सुरेशिया इलाके में निकाय चुनाव के दौरान मतदान केंद्र संख्या 129 और 130 पर दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच विवाद के बाद हाथापाई हो गई। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और सुरक्षा बढ़ाई।

Hanumangarh Nikay Chunav: मतदान केंद्र पर दो प्रत्याशियों में भिड़ंत, थप्पड़ और ईंट से हमले का आरोप

Hanumangarh Nikay Chunav: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान शुक्रवार को मतदान केंद्र पर विवाद हो गया। सुरेशिया इलाके में बने मतदान केंद्र संख्या 129 और 130 पर दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई हो गई। एक प्रत्याशी ने दूसरे प्रत्याशी पर थप्पड़ मारने और ईंट से हमला करने का आरोप लगाया है।

विवाद की सूचना मिलते ही मतदान केंद्र के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन को भी सूचना दी गई।

भारी पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे अधिकारी

मामले की जानकारी मिलते ही हनुमानगढ़ पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। डीएसपी मीनाक्षी और सीआई रामचंद्र कस्वा भारी पुलिस जाब्ते के साथ मतदान केंद्र पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को हटाया और बूथ के बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ा।

भाजपा नेता अमित साहू भी मौके पर पहुंचे

घटना के बाद भाजपा नेता अमित साहू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों पर दादागिरी करने और हमला करने के आरोप लगाए। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोप सामने आए हैं।