Ajmer Nikay Chunav: फर्जी मतदान की शिकायत पर निर्दलीय प्रत्याशी से मारपीट, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
अजमेर के किशनगढ़ वार्ड नंबर 38 में फर्जी मतदान की शिकायत के बाद निर्दलीय प्रत्याशी अनिल पारीक से मारपीट का मामला सामने आया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मतदान केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया।
अजमेर के किशनगढ़ के वार्ड नंबर 38 में मतदान के दौरान विवाद हो गया। यहां निर्दलीय प्रत्याशी अनिल पारीक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फर्जी मतदान की शिकायत करने के बाद उनके साथ मारपीट की गई।
घटना के बाद मतदान केंद्र पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग करते हुए लोगों को वहां से हटाया। स्थिति को देखते हुए मतदान केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
निवर्तमान सभापति के वार्ड का बताया जा रहा मामला
वार्ड नंबर 38 को निवर्तमान सभापति दिनेश सिंह राठौड़ का वार्ड बताया जा रहा है। इसी वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी अनिल पारीक के साथ मारपीट की घटना सामने आने के बाद चुनावी माहौल गरमा गया है।
फिलहाल पुलिस मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अतिरिक्त जाब्ता तैनात किए जाने के बाद मतदान केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

