ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर, राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत में ? सीधी बात

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च किया। पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर, राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत में ? सीधी बात

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन मंगलवार को उस वक्त और गरमा गया, जब INDIA ब्लॉक के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR को लेकर सवालों के जवाब की मांग करते हुए संसद से चुनाव आयोग तक मार्च करने निकले। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च रोका, जिसके बाद राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़े और तिरंगा लहराया। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया।

विपक्ष का आरोप है कि SIR के जरिए मतदाता सूचियों में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे मताधिकार प्रभावित हो सकता है। वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कानूनी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। फिलहाल ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का कोई संकेत नहीं है, लेकिन राहुल गांधी की हिरासत के बाद विपक्षी आंदोलन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। अब नजर इस बात पर है कि यह विरोध देशव्यापी आंदोलन का रूप लेता है या राजनीतिक दबाव तक सीमित रहता है।