नरेश मीणा से टीना डाबी की बात, किसान आंदोलन ने बढ़ाया दबाव ?

राजस्थान में खाद संकट को लेकर नरेश मीणा का बारां से जयपुर कूच जारी है। टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने फोन पर DAP की उपलब्धता और निर्धारित कीमत को लेकर जानकारी दी।

नरेश मीणा से टीना डाबी की बात, किसान आंदोलन ने बढ़ाया दबाव ?

राजस्थान में खाद की किल्लत और किसानों की शिकायतों को लेकर नरेश मीणा का आंदोलन तेज हो गया है। बारां से जयपुर कूच कर रहे नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने फोन पर बात कर जिले में DAP की उपलब्धता की जानकारी दी। कलेक्टर के मुताबिक टोंक में DAP की कमी नहीं है और किसानों को निर्धारित 1350 रुपये प्रति कट्टा की दर पर बिना किसी अटैचमेंट के खाद मिलनी चाहिए। ज्यादा कीमत वसूलने या जबरन दूसरे उत्पाद लेने के लिए दबाव बनाने की शिकायत पर कार्रवाई की बात भी कही गई है।

इधर, नरेश मीणा के साथ किसानों का समर्थन बढ़ता जा रहा है। इटावा से जयपुर कूच के दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है। नरेश मीणा का दावा है कि किसानों की शिकायतों के बाद ही आंदोलन ने बारां से जयपुर कूच का रूप लिया है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच टोंक कलेक्टर का उनसे सीधे संवाद करना उनके बढ़ते जनप्रभाव और प्रशासन पर बन रहे दबाव के तौर पर देखा जा रहा है।