राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव में अभिषेक चौधरी नंबर-1! अनिल चोपड़ा को 69 हजार वोटों से पछाड़ा, अब इंटरव्यू पर नजर
राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव में अभिषेक चौधरी को 6,15,057 वोट मिले और उन्होंने अनिल चोपड़ा पर 69,419 वोटों की बढ़त बनाई। अध्यक्ष पद का अंतिम फैसला इंटरव्यू के बाद होगा।
राजस्थान यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम जारी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में अभिषेक चौधरी सबसे आगे निकल गए हैं। वोटों की गिनती में अभिषेक चौधरी को 6,15,057 वोट मिले, जबकि अनिल चोपड़ा को 5,45,638 वोट हासिल हुए। इस तरह अभिषेक चौधरी ने 69,419 वोटों के बड़े अंतर से बढ़त बनाई है।
परिणाम सामने आने के बाद अभिषेक चौधरी के समर्थकों में उत्साह और जश्न का माहौल है। वहीं, अनिल चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे। हालांकि, वोटों में बढ़त मिलने के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष पद पर अंतिम फैसला अभी बाकी है।

वोटों में बढ़त, लेकिन अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला बाकी
राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर अब सबकी नजर अगले चरण पर है। चुनाव में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने के बाद अभिषेक चौधरी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा, यह इंटरव्यू के बाद तय होगा।
ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या वोटों में नंबर-1 रहने वाले अभिषेक चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलेगी या इंटरव्यू के बाद तस्वीर में कोई नया मोड़ आएगा? फिलहाल, चुनाव परिणामों ने यूथ कांग्रेस की सियासत में अभिषेक चौधरी को सबसे आगे ला खड़ा किया है।

