सोने-चांदी में लौटी चमक, कीमतों में उछाल; जानें आज का ताजा भाव
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। MCX पर सोना ₹1,50,856 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,23,960 प्रति किलोग्राम पर पहुंची। जानें ताजा रेट।
सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़े। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना ₹1,300 चढ़कर ₹1,50,856 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत ₹2,727 बढ़कर ₹2,23,960 प्रति किलोग्राम हो गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़े सोने-चांदी के दाम
कॉमेक् (COMEX) पर सोने की कीमत में 1.02% की तेजी दर्ज की गई और यह 4,199.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी के भाव में 1.59% का उछाल आया और कीमत 60.370 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।
घरेलू बाजार में क्या रहा भाव?
घरेलू बुलियन बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी रही। सोना करीब ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग ₹2.24 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती दिखी।
हालांकि, सोने-चांदी की कीमतों में बाजार के दौरान बदलाव हो सकता है। ऐसे में आभूषण खरीदने से पहले अपने शहर के सराफा बाजार या विश्वसनीय कारोबारी से ताजा भाव की पुष्टि जरूर कर लें।

