CJP प्रदर्शन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द

10 अक्टूबर के CJP प्रदर्शन से पहले रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की हैं। जानें पूरा अपडेट।

CJP प्रदर्शन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द

Delhi Train Cancellation: 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित CJP प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे के अनुसार, 10 अक्टूबर सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली संबंधित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी।

रेलवे ने यह कदम दोनों स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया है। खासतौर पर 10 अक्टूबर को इन स्टेशनों पर पहुंचने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है।

किन ट्रेनों पर पड़ेगा असर?

रेलवे के मुताबिक, 9 अक्टूबर दोपहर 2 बजे के बाद शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली और 10 अक्टूबर सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली संबंधित मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

57 मेट्रो स्टेशनों को लेकर भी प्रस्ताव

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रात 9 बजे से स्थिति सामान्य होने तक 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखने का प्रस्ताव DMRC को भेजा है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला DMRC की ओर से लिया जाना है। इस दौरान इंटरचेंज सुविधा जारी रहने की संभावना है।