राजस्थान प्राइमरी टीचर भर्ती रिजल्ट का इंतजार खत्म, 22 मई से जारी होंगे परिणाम

राजस्थान प्राइमरी टीचर भर्ती 2025 का रिजल्ट 22 से 25 मई के बीच जारी होना शुरू होगा। RSSB अध्यक्ष Alok Raj ने बताया कि 3 जून तक सभी परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

राजस्थान प्राइमरी टीचर भर्ती रिजल्ट का इंतजार खत्म, 22 मई से जारी होंगे परिणाम

राजस्थान में प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा 2025 दे चुके लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल Alok Raj ने बताया कि 22 से 25 मई के बीच परिणाम जारी होने शुरू हो जाएंगे, जबकि 31 मई से 3 जून तक सभी रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।

7 हजार पदों पर होगी भर्ती

संस्कृत शिक्षा विभाग में 636 पदों और प्रारंभिक शिक्षा विभाग में पहले 5 हजार पदों पर भर्ती निकाली गई थी। बाद में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के पद बढ़ाकर 7 हजार कर दिए गए। भर्ती का विज्ञापन 6 नवंबर 2025 को जारी हुआ था और परीक्षा 17 व 20 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी।

इस वजह से रुका था रिजल्ट

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारी चयन बोर्ड से जुड़े पीएल बैरवा के निधन के कारण रिजल्ट प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। वे परिणाम से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य देख रहे थे। इसके अलावा कुछ प्रश्नों पर अभ्यर्थियों की आपत्तियों के बाद संशोधन प्रक्रिया भी पूरी की गई।

इन भर्तियों के रिजल्ट भी जल्द

RSSB के अनुसार:

लाइब्रेरियन भर्ती का परिणाम जल्द जारी होगा।

VDO भर्ती में करीब 200 अभ्यर्थियों के प्राविजनल मामलों का निस्तारण किया जा रहा है।

स्टेनो भर्ती का परिणाम फिलहाल कोर्ट प्रक्रिया के कारण लंबित है।