Cannes 2026 में दिखेगी जयपुर की शाही चमक, डिजाइनर आशना वासवानी पेश करेंगी 3 करोड़ का गोल्ड कलेक्शन
जयपुर की फैशन डिजाइनर Ashna Vaswani Cannes Film Festival 2026 में हवामहल से प्रेरित शाही कलेक्शन पेश करेंगी।
ग्लोबल फैशन और सिनेमा के सबसे बड़े मंच Cannes Film Festival में इस बार राजस्थान की शाही विरासत का जलवा देखने को मिलेगा। जयपुर की मशहूर फैशन डिजाइनर Ashna Vaswani फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में आयोजित कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना खास क्यूटर कलेक्शन पेश करने जा रही हैं।
हवामहल से प्रेरित होगा शाही कलेक्शन
आशना वासवानी 10 मॉडल्स के साथ रेड कार्पेट पर “हवामहल” से प्रेरित कलेक्शन पेश करेंगी। इस खास कलेक्शन में राजस्थान की पारंपरिक हस्तशिल्प कला, खादी और असली सोने के तारों से की गई महीन कारीगरी का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि इस कलेक्शन की तीन ड्रेस की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशी
आशना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह कलेक्शन “भावनाओं, विरासत और जुनून” से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि कांस जैसे वैश्विक मंच पर भारतीय कारीगरी और संस्कृति को प्रस्तुत करना उनके लिए गर्व का पल है।
मेट गाला के बाद फिर चमका राजस्थान
इससे पहले Met Gala में जयपुर राजघराने के Padmanabh Singh और Gauravi Kumari ने अपनी शाही मौजूदगी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं। अब कांस फिल्म फेस्टिवल में जयपुर की फैशन कला दुनिया का ध्यान खींचने को तैयार है।
राजस्थान की कला को मिलेगा वैश्विक मंच
इस प्रस्तुति से राजस्थान के बुनकरों और कारीगरों की पारंपरिक कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद है। साथ ही यह भी साबित होगा कि भारतीय हेरिटेज फैशन आज भी दुनिया के सबसे खास और अनूठे फैशन में शामिल
Saloni Kushwaha 
