जगतपुरा में हिट एंड रन, 2 महिलाओं की मौत

जगतपुरा में तेज रफ्तार बाइक सवार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी. जिससे दोनों की मौत हो गई।

जगतपुरा में हिट एंड रन, 2 महिलाओं की मौत

जयपुर के जगतपुरा में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. जगतपुरा फ्लाईओवर के पास रोड क्रॉस करते समय दो महिलाओं को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी, बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों महिलाएं उछलकर काफी दूर तक जा गिरी. बाइक सवार हादसे के बाद फरार हो गए. हादसे के बाद दोनों महिलाएं काफी देर तक तड़पती रही. सड़क पर लोग देख देखकर निकलते रहे। काफी देर बाद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों महिलाओं को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया. जहां दोनों महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई।




2 महिलाओं की मौत, किसी को खबर नहीं
हादसे में मरने वाली महिलाओं की पहचान सुगना बैरवा और सुनीता मीणा के रूप में हुई है. सीसीटीवी फुटेज में बाइक दिख रही है लेकिन पुलिस ने भी अभी तक आरोपी की पहचान नहीं की है. परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने अपनी मां को फोन किया तो पुलिसकर्मी ने फोन उठाया और हादसे में बारे में जानकारी दी। लेकिन सवाल ये है कि आखिर हादसे के बाद पुलिस ने खुद से परिजनों को फोन क्यों नहीं किया, अब तक पुलिस ने बाइक सवारों का पता क्यों नहीं लगाया?