सतीश पूनिया ने परिवार के साथ किया मतदान, बोले- कांग्रेस सरकार में BJP बोर्डों को किया गया परेशान

राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने वार्ड नंबर 34 के बूथ नंबर 1 पर परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने भजनलाल शर्मा सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए निकाय चुनाव में बीजेपी के मजबूत प्रदर्शन और ज्यादा नगर निकायों में बोर्ड बनने की उम्मीद जताई।

सतीश पूनिया ने परिवार के साथ किया मतदान, बोले- कांग्रेस सरकार में BJP बोर्डों को किया गया परेशान

राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने वार्ड नंबर 34 के बूथ नंबर 1 पर अपने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेश की मौजूदा सरकार के कामकाज और नगर निकाय चुनाव को लेकर अपनी बात रखी।

सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन मजबूत रहेगा और भाजपा के बोर्ड बनेंगे।

पूनिया ने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान जिन स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के बोर्ड बने थे, वहां उन्हें परेशान किया गया।

उन्होंने परिसीमन को लेकर भी सवाल उठाए। पूनिया ने कहा कि पिछली सरकार के समय परिसीमन सही तरीके से नहीं किया गया था।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि इस बार उन्हें पूरी उम्मीद है कि जनता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेगी और प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा नगर निकायों में भाजपा के बोर्ड बनेंगे।

परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे सतीश पूनिया ने लोगों से भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।