Kia Sorento: भारत में जल्द आएगी Kia की नई SUV, Black Line Edition में दिखी; फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी

Kia Sorento को भारत में जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले SUV का Black Line Edition नजर आया है, जिसमें प्रीमियम फीचर्स के साथ पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल इंजन विकल्प मिलने की संभावना है।

Kia Sorento: भारत में जल्द आएगी Kia की नई SUV, Black Line Edition में दिखी; फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी

भारतीय ऑटो बाजार में किआ कई सेगमेंट में अपनी कारों की बिक्री करती है। अब कंपनी की ओर से एक नई SUV को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी की जा रही है। Kia Sorento को जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले SUV का एक खास एडिशन नजर आया है, जिससे इसके डिजाइन और संभावित वेरिएंट को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

Black Line Edition में नजर आई SUV

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia Sorento को भारत में Black Line Edition के साथ भी पेश किया जा सकता है। हाल ही में देखी गई SUV पूरी तरह ग्लॉस ब्लैक रंग में नजर आई।

SUV के एक्सटीरियर के लगभग सभी हिस्सों में ब्लैक फिनिश दिखाई दी। यही वजह है कि इसे Sorento का खास Black Line Edition माना जा रहा है। हालांकि, इस एडिशन को लेकर कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर सभी जानकारी सामने आना बाकी है।

Kia Sorento में मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी की ओर से Sorento को कई प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया जाता है। इसमें 30 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है।

SUV में AI फीचर्स, Android Auto, Apple CarPlay, ADAS, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ और डिजिटल AC पैनल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

इसके अलावा ड्यूल-टोन इंटीरियर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर, रोटरी डायल, पुश-बटन स्टार्ट, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, 360-डिग्री कैमरा, LED लाइट्स, LED DRLs, LED फॉग लैंप और रूफ रेल्स जैसे फीचर्स भी SUV में दिए जा सकते हैं।

पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल इंजन का विकल्प

रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia Sorento को भारत में पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल इंजन के विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 1.6 लीटर क्षमता वाला पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा SUV में टर्बो डीजल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। ट्रांसमिशन के तौर पर ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स के विकल्प मिलने की संभावना है।

पहली AWD हाइब्रिड SUV हो सकती है Sorento

Kia Sorento के भारतीय वर्जन की एक खास बात इसका ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम हो सकता है। अगर यह कॉन्फिगरेशन भारत में लॉन्च होता है, तो यह Kia की ओर से पेश की जाने वाली पहली AWD हाइब्रिड SUV होगी।

फिलहाल कंपनी की ओर से भारत में Sorento की लॉन्च डेट, कीमत और वेरिएंट्स को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।