ममता बनर्जी की बढ़ेंगी मुश्किलें, FIR दर्ज...गृह मंत्रालय पर की थी विवादित टिप्पणी
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के बयान ने उनकी मुश्किलों को बढ़ाने के काम कर दिया है, अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर राजनीतिक विवाद के चलते हाईलाइट हो रही है. हाल के दिनों में राज्य में विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक टकराव के बीच उनकी टिप्पणियों को लेकर बहस तेज हुई है। इसी कड़ी में अब गृह मंत्रालय पर कथित भडकाऊ बयान देने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. यह मामला उस बयान से जुडा है जो उन्होंने कोलकाता में आयोजित एक विरोध सभा के दौरान दिया था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गृह मंत्रालय पर अप्रत्यक्ष आरोप लगाए थे
सिलीगुडी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार ममता बनर्जी ने दो जून को कोलकाता के रानी रश्मोनी रोड पर आयोजित विरोध कार्यक्रम में ऐसा बयान दिया था, जिसे शिकायतकर्ता ने उकसाने वाला बताया है। यह शिकायत अधिवक्ता रिंकी सेन चटर्जी ने दर्ज कराई है। आरोप है कि इस बयान के दौरान ममता बनर्जी ने बांग्लादेश नागरिक उस्मान हादी की हत्या का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अप्रत्यक्ष आरोप लगाए।
सीमा पार से आरोपी भारत पहुंचे- ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा था कि हत्या दूसरे देश में हुई, लेकिन उन्हें पता है कि इसके पीछे कौन लोग थे। उन्होंने दावा किया कि सीमा पार से आरोपी भारत पहुंचे और बाद में पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स ने उन्हें गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह के बयान से भारत और बांग्लादेश के संबंधों पर असर पड सकता है। बीजेपी नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला है। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विपक्ष राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करवा रहा है।
पुलिस कर रही मामले पर कार्रवाई
इस FIR के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गए हैं। हाल के महीनों में राज्य में कई राजनीतिक घटनाओं और विरोध प्रदर्शनों के कारण माहौल पहले से ही गर्म बना हुआ है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में ये मामला और अधिक सियासी बहस को जन्म दे सकता है। फिलहाल पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी बयानों और शिकायत से जुडे तथ्यों की जांच कर रही है।
देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।
JP Sharma 
